Research icon Petrol-Diesel Price on 2nd July, 2019: पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी, ये हैं आज के रेट प्रकाशित ...

research icon

पिछले सात दिनों में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार यानी 2 जुलाई, 2019 को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी आई है!राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दामों में सात पैसों की बढ़ोत्तरी हुई है। यहां पेट्रोल 70.51 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल के दामों में छह पैसों की बढ़ोत्तरी आई है, जिसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 64.33 रुपए प्रति लीटर है।मुंबई में पेट्रोल चार पैसों की बढ़ोत्तरी के साथ 76.15 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं डीजल चार पैसों की बढ़ोत्तरी के साथ 67.40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।चेन्नई में पेट्रोल की कीमत चार पैसों की बढ़ोत्तरी के साथ 73.20 रुपए और डीजल बिना किसी बदलाव के 67.97 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।कोलकाता में पेट्रोल आठ पैसों की बढ़ोत्तरी के साथ 72.75 रुपए और डीजल सात पैसों की बढ़ोत्तरी के साथ 66.23 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।पिछले महीनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपेक्षतया सामान्य रही हैं, बल्कि उनमें गिरावट ही दर्ज की गई है।सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है। इसलिए पेट्रोल पंप पर जाने से पहले एक बार पेट्रोल की कीमतें चेक जरूर कर लें!

For More Tips Contact On Whatsapp @9479635472
& Visit http://www.researchicon.com/
Previous
Next Post »